सीकर जिले की ग्राम पंचायत गुंगारा में वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर विवाद हो रहा है। जिन वोटर्स का नाम हटाया गया, वे जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने कहा- शुरुआत से गुंगारा में रह रहे हैं। वहां मकान बना रखा है। सब कुछ गुंगारा में ही है। अब राजनीतिक द्वेषता के चलते वोटर्स लिस्ट से नाम हटा दिए हैं। ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्टर काे ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- प्रशासन पर दबाव बनाकर कुछ वोटर्स के नाम कटवा दिए। भूख हड़ताल की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने कहा- वोटर्स लिस्ट में नाम बहाल नहीं हुए तो विरोध-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगे। जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने लिखा कि हाल ही ग्राम पंचायत गुंगारा में वार्डों का परिसीमन किया गया। इसमें गांव के कुछ लोगों ने व्यक्तिगत फायदा लेने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाकर कुछ वोटर्स के नाम कटवा दिए। अन्य पंचायत में जुड़वा दिए नाम
ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों ने आपत्ति दर्ज की है, वे लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए वर्षों से गुंगारा में रह रहे लोगों की सहमति के बिना इनके नाम अन्य पंचायत में जुड़वा दिए गए। अगर वोटर्स लिस्ट में पहले वाली स्थिति बहाल नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रशासक सतपाल धींवा, मक्खन पूनियां, हरकोरी देवी, सैयद अहमद अली, बलवीर सिंह, नत्थूराम, मामराज, बरकत अली, मूलचंद आदि शामिल थे।


