विदेश भेजने के नाम पर 70 लाख ठगे:अब एजेंटों के मोबाइल बंद हुए,ओरिजिनल कागज भी हड़पे

सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में विदेश में नौकरी के नाम पर 70 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। अब एजेंटों के मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में बसंत विहार निवासी नरेश कुमार नायक ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया- एजेंट रीना, जोमोन, सबिना, मधु जाबिद भाई, सिद्धार्थ वर्मा और चिराग उसके परिचित है। जो हमेशा उसे कहते है कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। यदि कोई जान-पहचान में विदेश जाने वाला हो तो बता देना। कागज कंपनी में जमा करवाए ऐसे में नरेश कुमार ने अपने परिचित राजू, लक्ष्मण,दुलाराम,सुरेश, सवाई सिंह सुभाष, रामवतार, रामवीर और प्रमोद को इस बारे में बताया। तब इन आठ लोगों ने अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और 70 लाख रुपए रीना और बाकी एजेंट को दे दिए। और कुछ दिन बाद उन्हें वीजा, टिकट देते हुए कहा- अब आप विदेश जाने की तैयारी करो। आपका विदेश जाने का काम पूरा हो गया है। आप सभी के डॉक्युमेंट कंपनी में जमा करवा दिए हैं। जब आठों लोग वीजा और टिकट लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां पता चला कि वीजा और टिकट तो फर्जी है। इसके बाद जब उन्होंने एजेंट रीना और अन्य को कॉल किया तो उनका मोबाइल ही स्विच ऑफ आया। जो अब तक लगातार स्विच ऑफ ही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *