नेशनल हाइवे 52 के पास से हटाया अतिक्रमण:2 घंटे चली कार्रवाई, आयुक्त बोले- दोबारा कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई

टोंक नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार दोपहर को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे-52 के पास तालाब की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटा दिया। आयुक्त धर्मपाल जाट के निर्देशन में गठित टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यहां नेशनल हाइवे 52 के पास स्थित तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। दो घंटे चली कार्रवाई, जेसीबी से हटाया अतिक्रमण नगर परिषद टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से करीब दो घंटे तक कार्रवाई की और तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अतिक्रमियों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिषद का बोर्ड लगाकर दी चेतावनी अतिक्रमण हटाने के बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर रोड कटिंग कर तालाब की भूमि पर नगर परिषद का बोर्ड लगा दिया। बोर्ड के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि यह भूमि सरकारी है और यहां किसी भी प्रकार का निर्माण या अतिक्रमण अवैध माना जाएगा। आयुक्त बोले- दोबारा अतिक्रमण हुआ तो सख्त कार्रवाई नगर परिषद टोंक के आयुक्त धर्मपाल जाट ने बताया कि अन्नपूर्णा डूंगरी की ओर स्थित तालाब और उसके आसपास की जमीन सरकारी है। कुछ लोग यहां अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे थे। ऐसे मामलों में नगर परिषद की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि भविष्य में किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *