बारात में 2 युवकों को चाकू से गोदा:जांजगीर-चांपा में बच्चे को मारने के विवाद में हमला; एक के सीने का नीचला हिस्सा डैमेज

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में बंधवा तालाब के पास बारात में डीजे पर नाच रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना में साहिल पटेल (25) और राम धान पटेल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब ग्राम गोविंदा से आई बारात में डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान गोलू मांझी और श्रवण नाम के दो युवक वहां पहुंचे और एक बच्चे को साथ लेकर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि बारात में किसी ने बच्चे को मारा है। वे जबरन बच्चे से मारने वाले की पहचान करवाने की कोशिश करने लगे। कुछ देर बाद दोनों आरोपी फिर लौटे और राम धान पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। जब साहिल पटेल ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उस पर भी चाकू से वार किया गया। बारातियों ने घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, राम धान पटेल की स्थिति अधिक गंभीर है। उसकी पीठ पर 3 इंच चौड़ा और 4 इंच गहरा घाव है, जिससे सीने के नीचे का हिस्से में गहरी चोटी पहुंची है। साहिल पटेल को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटें आई हैं। चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *