शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने किया सुसाइड:ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पति बोला- ‘कोई परेशानी नहीं थी’

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में शादी के महज दो दिन बाद एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। 10 फरवरी को विवाह के बाद ससुराल आई 22 साल की नीलू चौहान का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना रात करीब 9 बजे की है। घर में पति, परिजन और शादी में आए रिश्तेदार मौजूद थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया और संवेदनशीलता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। थानाधिकारी दौलत राम के अनुसार सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव स्थित बुडानिया का बास उधमपुरा में गुरुवार देर रात एक नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 9 फरवरी 2026 को गोरखपुर में हुई थी शादी मृतका नीलू चौहान 22 साल की थी और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के ग्राम रजही टोला गौनर की रहने वाली थी। उसकी शादी 9 फरवरी 2026 को गोरखपुर में सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही निवासी धर्मेंद्र बुडानिया के साथ हुई थी। शादी के बाद नीलू ससुराल बुडानिया का बास आकर रह रही थी। घर में शादी के बाद के सामाजिक कार्यक्रम चल रहे थे और दूल्हे के रिश्तेदार भी गांव में मौजूद थे। घटना के समय घर पर मौजूद थे परिजन पति धर्मेंद्र बुडानिया 35 साल का है। वह गांव में रहकर खेतीबाड़ी का काम करता है। परिवार के अनुसार घटना के समय घर में परिजन मौजूद थे। पति कुछ समय के लिए अपने चाचा स्वर्गीय सतवीर सिंह के घर गया हुआ था, जहां पूरे परिवार के खाने का कार्यक्रम था। कपड़े बदलने की बात कहकर कमरे में गई, अंदर से कुंडी लगाई पति धर्मेंद्र बुडानिया की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार 12 फरवरी की शाम नीलू ने उसकी मां से कहा कि वह कपड़े बदलने जा रही है। इसके बाद वह कमरे में गई और अंदर से कमरे की कुंडी लगा ली। कुछ समय बाद जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा तो पंखे से लटकी मिली दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को सूचना दी गई। पति और अन्य परिजन घर पहुंचे। खिड़की से अंदर देखा गया तो नीलू पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर झूलती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पति का बयान: कोई परेशानी नहीं थी, किसी पर कोई शक नहीं पति धर्मेंद्र बुडानिया ने पुलिस को बताया कि घर में सब कुछ सामान्य था। शादी के बाद खुशी का माहौल था और सामाजिक कार्यक्रम चल रहे थे। नीलू को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। उसके अनुसार नीलू ने स्वयं कमरे में जाकर फांसी लगाई है और परिवार को किसी पर कोई शक नहीं है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस जांच के दौरान कमरे और आसपास के क्षेत्र की जांच की गई। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। संदिग्ध मौत मानकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को सीएचसी सूरजगढ़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। थानाधिकारी दौलत राम ने बताया कि शादी को केवल दो दिन हुए थे, इसलिए मामले को संदिग्ध मानते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम, जांच जारी सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को सूरजगढ़ सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। थानाधिकारी दौलत राम ने बताया कि शादी को केवल दो दिन हुए थे, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पीहर पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पीहर पक्ष को दी गई सूचना
पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सूचना भेज दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *