नाबालिगों को बहला फुसला कर फोन देकर देह शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अब तक 3 मामले दर्ज किए हैं। वहीं समाज विशेष के 7 युवकों को डिटेन किया गया है। मामला ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार, तीनों लड़कियां निजी स्कूल में पढ़ती हैं। मामले को लेकर साेमवार को सर्व समाज ने प्रदर्शन किया। माहौल गरमाने पर पुलिस ने 4 और थानों से जाब्ता मौके पर बुलाया। लोगों की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करें। इसके बाद समझाइश करते हुए मसूदा DSP सज्जनसिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया- तीन लड़कियों ने रविवार को शिकायत देते हुए बताया कि कुछ युवकों ने उनको मोबाइल दिए। इसके बाद दबाव बनाकर देह शोषण किया। इस पर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 7 लड़कों को डिटेन भी किया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। खबर अपडेट की जा रही है…


