सवाई माधोपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बने मानसिंह गुर्जर:दूसरी बार जिलाध्यक्ष गंगापुर सिटी उपखंड से, पहले भी गुर्जर संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

सवाई माधोपुर भाजपा संगठन का लंबा इंतजार आखिरकार सोमवार दोपहर को खत्म हो गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए मानसिंह गुर्जर के नाम की घोषणा की गई। इससे पहले के भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित और मानसिंह गुर्जर गंगापुर सिटी उपखंड से है। ऐसे में लगातार दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापुर सिटी उपखंड से बना है। इससे पहले चुनाव अधिकारी चंद्रकांता मेघवाल ने अध्यक्ष पद के चौदह उम्मीदवारों से आवेदन लिये थे। जिसके सोमवार सुबह पर्यवेक्षक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सवाई माधोपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य और सभी चौदह उम्मीदवारों को सहमति जानी गई। जिसके बाद चुनाव अधिकारी चंद्रकांता मेघवाल ने अध्यक्ष पद के लिए मानसिंह गुर्जर के नाम की घोषणा की। यह हुआ फायदा सवाई माधोपुर जिले में चार विधानसभा सीटे है। जिनमें से दो पर भाजपा काबिज है। सवाई माधोपुर से कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और खंडार से भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल विधायक हैं। दोनों ही विधायक अपनी लॉबी का जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते थे। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा विनोद चौधरी और विधायक जितेंद्र गोठवाल हरिओम गर्ग की पैरवी कर रहे थे। ऐसे में आम सहमति से पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नाम पर सहमति बनी। इससे पहले चुनाव अधिकारी चंद्रकांता मेघवाल और पर्यवेक्षक अशोक परनामी की ओर से प्रदेश नेतृत्व को कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत कराया गया। जिसके बाद चंद्रकांता मेघवाल ने जिलाध्यक्ष के पद मानसिंह गुर्जर के नाम की घोषणा की। इस दौरान भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपनी नियुक्त पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। यूं चला घटनाक्रम रात करीब दस बजे चुनाव अधिकारी चंद्रकांता मेघवाल के पास पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर कहा फोन आया और अपना जिलाध्यक्ष का फार्म जमा करने के लिए कहा गया। जिसके बाद एक कार्यकर्ता की ओर से मानसिंह गुर्जर का फार्म चुनाव अधिकारी को सौंपा गया और सुबह मानसिंह गुर्जर के नाम की जिलाध्यक्ष पद पर घोषणा कर दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *