पाली में ससुराल में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे एक बाइक सवार युवक से मवेशी टकरा गया। हादसे में मवेशी का सिंग उसके सीने में घुस गया। जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के केसूली (खिंवाड़ा) निवासी 36 वर्षीय श्रवणसिंह पुत्र भैरव सिंह मुम्बई में हार्डवेयर की शॉप पर काम करता है। ससुर के देहांत होने पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वह मुम्बई से दो दिन पहले ही आया था और रविवार शाम को अपने ससुराल पिछावा जा रहा था। इस दौरान विंगरला गांव के निकट अचानक एक मवेशी उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में मवेशी का सिंग उसके सीने में लग गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए उसे रविवार रात को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।


