पाली में सुअर से टकराने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल:फैक्ट्री से घर लौटते समय हुआ हादसा, बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी

पाली में बीच रास्ते अचानक बाइक के आगे सुअर आने से बाइक सवार पति- पत्नी गिर गए। दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिले के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार- पाली जिले के सवाईपुरा (चोटिला) निवासी 45 साल के ओमदास और उनकी 40 साल की पत्नी धनकी देवी पाली के रीको एरिया में फैक्ट्री में काम करते है। रविवार शाम को वे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान केरला गांव के निकट अचानक उनकी बाइक के आगे सुअर आ गया। हादसे में दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों के सिर में चोटें आई। दोनों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में रविवार देर शाम को लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। हादसे में धनकीदेवी के सिर, पैर में ज्यादा चोटें आई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और परिचित भी हॉस्पिटल पहुंचे और उन्हें संभाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *