चंडीगढ़ में AAP प्रमुख के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख:पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, अमन अरोड़ा बोले- धन भाग साड्‌डे, कीड़ी घर नारायाण आए

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह सिंह ढिल्लों अपने उत्तराधिकारी जसदीप गिल के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के घर पहुंचे। इस दौरान मंत्री उकी पत्नी ने उनका भव्य स्वागत किया। उन पर फूलों की बारिश की गई। इस माैके रिश्तेदार व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया भी मौजूद रहे। यह जानकारी खुद अमन अरोड़ा की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर दी गई। यह पहला मौका है जब चंडीगढ़ स्थित अमन अरोड़ा के आवास पर डेरा ब्यास प्रमुख पहुंचे थे। पोस्ट में लिखा पंजाब के विकास का दिया आशीर्वाद अमन अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा है – धन भाग साड्‌डे… नारायण कीड़ी घर आए…आज डेरा ब्यास प्रमुख सतगुरु बाबा गुरिंदर सिंह जी महाराज हमारे घर आए और हमें पंजाब के विकास के लिए काम करने का आशीर्वाद दिया। इस समय हजूर जसदीप सिंह जी को भी शोभा के दर्शन करने और उन्हें आशीर्वाद देने की कृपा प्राप्त हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *