पंजाब के नवांशहर जिले में पुलिस कर्मचारी पर हमला करने का एक मामला सामने आया है। जाडला टी-प्वाइंट राहों पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों ने एएसआई गुरदेव सिंह पर हमला कर दिया। घटना रविवार शाम की है। जब वह वाहनों की जांच कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, एएसआई गुरदेव सिंह राहों थाने में ट्रैफिक इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। वे जब जाडला टी-प्वाइंट पर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी राहों से नवांशहर की तरफ जा रहे दो बाइक सवारों को रोका। दोनों व्यक्तियों ने पहले तो बाइक रोकी, लेकिन फिर नीचे उतरकर एएसआई से बहस करने लगे। कड़े से नाक पर किए वार बहस के दौरान पीछे बैठे व्यक्ति ने अचानक अपने हाथ में पहने कड़े से एएसआई की नाक पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। हमला करने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर राहों शहर की तरफ फरार हो गए। राहों पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। यह घटना पुलिस कर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


