पति की बाइक पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचीं मंत्री VIDEO:सूरजपुर में लाइन में लगकर लक्ष्मी ने डाला वोट; पंचायतों में वोटर्स की भीड़

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान किया। सूरजपुर जिले के बीरपुर की रहने वाली मंत्री राजवाड़े अपने पैतृक गांव में वोट डालने के लिए पति के साथ बाइक पर सवार होकर पहुंचीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आज सोमवार को प्रदेश के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में पहले चरण का मतदान हो रहा है, जिसमें पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव किया जा रहा है। मंत्री राजवाड़े ने आम नागरिकों की तरह मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े होकर अपना वोट डाला। ग्राम सरकार के चुनाव में प्रदेशभर की पंचायतों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदाताओं में लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का जोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *