मनेंद्रगढ़ की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल का आरोप:बोलीं- पार्टी के ​भितरघातियों की वजह से हारी चुनाव, भाजपा प्रत्याशी इतनी मजबूत नहीं थी

मनेंद्रगढ़ नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा पटेल ने अपनी हार के लिए पार्टी के भीतर के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रत्याशी इतनी मजबूत नहीं थीं कि वे एक स्वस्थ चुनाव में उनसे हार जातीं। प्रभा पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने छिपकर भीतरघात किया, जबकि कुछ ने खुलेआम भाजपा के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इन ‘जयचंदों’ ने शहर में घूम-घूमकर उनके खिलाफ माहौल बनाया। उन्होंने इस चुनाव को धनबल की जीत और जनमत की हार करार दिया। प्रभा पटेल ने शहर की जनता का जताया आभार तीन बार नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकीं प्रभा पटेल ने शहर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया और तीन बार शहर का विकास करने का मौका दिया। उन्होंने जनता के जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि चाहे वे पद पर रहें या न रहें, वे हमेशा शहर की सेवा करती रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *