सूरजपुर पंचायत चुनाव में मारपीट…एक का सिर फूटा:फर्जी वोटिंग के शक में विवाद; 2 प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसक घटना सामने आई है। जयनगर के महाबीरपुर स्थित बूथ क्रमांक 7 में 2 पंच प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फूट गया। दरअसल, पंच प्रत्याशी जाहिदा खातून ने प्रतिद्वंदी विनय गुप्ता पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने जयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चुनावी हिंसा को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। चुनाव आयोग ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है, ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *