वेलेंटाइन डे पर बदला ट्रेंड:प्रेमी जोड़ों के बीच पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का बढ़ा चलन, गुलाब से ज्यादा वाइल्ड बुके का क्रेज

पश्चिमी सभ्यता से जुड़ा वेलेंटाइन डे यानि प्रेमियों के प्यार का इजहार करने का दिन। इसे आज 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इसको लेकर अपने प्रेमी को पसंद का गिफ्ट देने के लिए शहर के सरदारपुरा बाजार में गिफ्ट शॉप्स पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। यूथ की पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार में वेलेंटाईन डे स्पेशल चॉकलेट्स, टेडी बियर, घड़ियां, परफ्यूम और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स आए हैं। जिन्हें खूब खरीदा गया। खासतौर पर युवा जोड़े और प्रेमी अपने पार्टनर के लिए परफेक्ट गिफ्ट तलाशते नजर आए। शहर के सरदारपुरा बाजार में भी कई अलग अलग वैरायटी आई हैं। दुकानदार आनंद रावल ने बताया कि इस साल वेलेंटाइन पर टेडी बियर और हार्ट शेप्ड चॉकलेट्स की डिमांड सबसे ज्यादा है। वहीं 200 से 2000 रुपए तक के गिफ्ट्स बिक रहे हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा बाजार में स्पेशल वैलेंटाइन पैकेजस भी उपलब्ध हैं, जिनमें चॉकलेट बॉक्स के साथ ग्रीटिंग कार्ड और रोज बुकलेट शामिल है। इसे 2 हजार से लेकर 5 हजार की रेंज में बनाया गया है। वहीं आकर्षक घड़ियों की रेंज भी आई है। जिसमें 500 रुपए से शुरू होकर 5 हजार तक की घड़ियां उपलब्ध हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए प्रेमी जोड़े घड़ी, टेडी बियर, डायरी से लेकर चॉकलेट, लाइटिंग वाले रोज को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *