सैम पित्रोदा बोले- चीन भारत का दुश्मन नहीं:कहा- चीन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है; भारत को अपना नजरिया बदलना चाहिए

कांग्रेस के सीनियर नेता और गांधी परिवार के करीबी सैम पित्रोदा के चीन पर दिए बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने कहा, चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है। भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए।’ न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘चीन को दुश्मन मानने के बजाय उसे सम्मान देना चाहिए। मुझे समझ ही नहीं आता कि भारत को चीन से क्या खतरा है। हम सभी को साथ आकर काम करना चाहिए। भारत को चीन के प्रति अपने नजरिए को बदलने की जरूरत की है।’ पित्रोदा ने कहा- हमारा रवैया पहले दिन से ही टकराव का रहा है। यह दुश्मनी पैदा करता है। मुझे लगता है कि हमें इस पैटर्न को बदलने की जरूरत है। यह किसी के लिए भी ठीक नहीं है। वहीं, कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा सैम पित्रोदा के चीन पर व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के विचार नहीं हैं। ‘कमांड और कंट्रोल की मानसिकता से बाहर निकलना होगा’ भाजपा बोली- पित्रोदा ने कांग्रेस के चीन से समझौते की पोल खोली
पित्रोदा के बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पित्रोदा ने कांग्रेस पार्टी के चीन के साथ समझौते की खुलकर पोल खोल दी है। गंभीर बात यह है कि पित्रोदा ने जिस तरह की बात कही है, वह भारत की अस्मिता, कूटनीति और संप्रभुता पर गहरा आघात है। राहुल गांधी ने भी विदेश में ऐसे कई बयान दिए हैं। कुछ समय पहले अपने विदेश दौरे पर राहुल ने कहा था कि चीन ने बेरोजगारी की समस्या का बहुत अच्छे से समाधान किया है। गलवान में हमारे 20 जवान शहीद हुए और उसके बाद अगर आपके ओवरसीज अध्यक्ष (सैम पित्रोदा) ऐसी भाषा बोलते हैं तो यह निंदनीय है। विवादित बयानों के चलते ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा
सैम पित्रोदा इससे पहले भी कई विवादित बयान देते रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। इस पर काफी विवाद हुआ था। भाजपा ने इसे लेकर खूब हंगामा किया था। हालांकि, कांग्रेस ने पित्रोदा के इस बयान से किनारा कर लिया था। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है, यह गलत है। इसके बाद 8 मई, 2024 को उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, 26 जून को पित्रोदा फिर से इसी पद पर नियुक्त कर दिया गए। ——————————————– सैम पित्रोदा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ओडिशा के सत्यनारायण कैसे बने सैम, इन विवादित बयानों से कराई कांग्रेस की फजीहत सैम पित्रोदा का जन्म 17 नवंबर 1942 को ओडिशा के बोलांगीर जिले के एक छोटे से गांव टिटलागढ़ में हुआ। उनका परिवार गुजराती था। उनका शुरुआती नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है। सैम के दादा बढ़ई और लोहार का काम किया करते थे। पूरी खबर पढ़ें… सैम बोले- राहुल गांधी पिता राजीव से ज्यादा समझदार, उनमें प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण राजीव गांधी की तुलना में उनके बेटे राहुल गांधी ज्यादा समझदार हैं। वे बौद्धिक होने के साथ-साथ एक बेहतर रणनीतिकार भी हैं। राजीव थोड़ा ज्यादा मेहनती थे। दोनों का DNA एक जैसा है। दोनों नेता आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *