भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन, परिवहन और गार्नेट के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोटली थाना क्षेत्र के सांगरिया खेड़ा गांव में अवैध गार्नेट फैक्ट्री पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मशीनें और वाहन जब्त किए, जबकि एक युवक को हिरासत में लिया गया। मामले में मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मशीनें और वाहन जब्त पुलिस को अवैध गार्नेट के संचालन की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने कोटली थाना क्षेत्र के सांगरिया खेड़ा गांव में दबिश दी। मौके पर अवैध रूप से गार्नेट से जुड़ा काम किया जा रहा था। डिप्टी माधव उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से 3 सेपरेटर मशीन, एक जेसीबी और 5 ट्रैक्टर जब्त किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर मौजूद एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में फैक्ट्री संचालन का खुलासा हिरासत में लिए युवक से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अवैध गार्नेट फैक्ट्री का संचालन देवकिशन गुर्जर द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। डिप्टी उपाध्याय ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और गार्नेट के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


