भरतपुर पुलिस ने 15 और 16 फ़रवरी को जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे जिले बदमाशों में हड़कंप मच गया। इस अभियान को अंजाम देने के लिए 71 पुलिस की टीमों का गठन किया गया। जिसमें 271 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। 71 पुलिस की टीमों ने कुल 249 जगह दबिश दी। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया की भरतपुर पुलिस ने 15 और 16 फ़रवरी को डोमिनेशन अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत कुल 139 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। इस अभियान को पूरा करने के लिए 71 पुलिस की टीमों का गठन किया गया। 71 टीमों में 271 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की टीमों ने जिलेभर में 249 जगह दबिश दी। इस अभियान के तहत हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, इनामी बदमाश, वारंटी, स्थाई वारंटी और मुकदमों में वांछित कर चल रहे 51 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के मामले में 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनसे 604 शराब के पव्वे और 11 लीटर हथकड़ शराब जब्त की है। 1 अवैध देसी कट्टा और 1 कारतूस के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला अत्याचार के मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शांतिभंग में 49 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध खनन के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तीनों आरोपियों से 24 टन पत्थर जब्त किया गया है।


