राजनांदगांव| भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने नया बस स्टैंड स्थित गौरव स्थल में 14 फरवरी को शाम 6 बजे श्रद्धांजलि सभा रखी है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के कानवाई को निशाना बनाकर किए गए हमले में हमारे 40 निहत्थे जवान शहीद हो गए थे। 40 बहादुर शहीद जवानों की याद में शनिवार को शाम 6 बजे एक शाम शहीदों के नाम श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।


