लुधियाना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला सराभा नगर इलाके का है जहां एक पूर्व फैक्ट्री मालिक को विदेशी नंबर से कॉल कर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने स्पष्ट कहा है कि यदि रकम नहीं मिली तो कारोबारी और उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। विदेशी नंबर से आया कॉल, फिर मैसेज में लिखा- 1 करोड़ तैयार रखो शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे जब वह अपने घर पर मौजूद थे तभी उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर (+1-619-606-0307) से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल कटने के तुरंत बाद उसी नंबर से एक मैसेज आया। मैसेज में सीधे तौर पर 1 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। आरोपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि अगर रुपयों का इंतजाम नहीं हुआ तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। रिटायर्ड जीवन जी रहे हैं गुरप्रीत, परिवार विदेश में
जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह की पहले पानी की फैक्ट्री थी । फिलहाल वे घर पर ही रहते हैं और उनका परिवार विदेश में रहता है। कारोबारी को इस तरह की धमकी मिलने से इलाके में भी डर का माहौल है। जांच में जुटी साइबर सेल पीड़ित की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दो पहलुओं पर जांच कर रही है
क्या इस फिरौती के पीछे किसी इंटरनेशनल गैंगस्टर का हाथ है या फिर किसी शरारती तत्व ने दहशत फैलाने के लिए विदेशी वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया है


