ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीसी ने किया मासिक निरीक्षण

भास्कर न्यूज|जामताड़ा ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। डीसी रवि आंनद, एसडीओ अनंत कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की समग्र सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सीलिंग व्यवस्था, प्रवेश–निकास नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा एवं अभिलेख संधारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण का नेतृत्व जिला दंडाधिकारी ने किया। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य वरीय एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, रिकॉर्डिंग अवधि, बैकअप व्यवस्था तथा कैमरों के कवरेज एरिया की जांच की। साथ ही वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति, रजिस्टर संधारण एवं शिफ्ट ड्यूटी की भी समीक्षा की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई और उनकी उपस्थिति में सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई, ताकि ईवीएम–वीवीपैट की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर किसी प्रकार की शंका न रहे। निरीक्षण के दौरान पाई गई छोटी-मोटी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन से जुड़े सभी उपकरणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *