बोर्ड परीक्षाओं के कारण जालोर महोत्सव-2026 की तारीख बदली:विकास समिति बोली- ‘जनता और संगठनों भेजे सुझाव, ई मेल या वाट्सअप करे’

जालोर में जालोर महोत्सव 2026 की तिथि बोर्ड परीक्षाओं के कारण बदली गई है। इस फैसले को लेकर जालोर विकास समिति ने जन समुदाय, हित धारकों और सामाजिक संगठनों से नई तारीख और अवधि पर सुझाव मांगे हैं। समिति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होने से जिला प्रशासन से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। जालोर विकास समिति में तिथि बदलाव पर चर्चा
जालोर महोत्सव 2026 को लेकर जालोर विकास समिति के सदस्यों के बीच व्यापक विचार विमर्श किया गया। समिति ने महोत्सव की तिथि और अवधि को लेकर सभी संबंधित पक्षों की राय लेने का निर्णय किया है, ताकि स्टूडेंट्स और अन्य लोगों पर कोई असर न पडे। बोर्ड परीक्षाओं के कारण लिया गया फैसला
जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार स्टूडेंट्स की परीक्षा तिथियों में बदलाव हुआ है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसी वजह से जिला प्रशासन से बातचीत के बाद जालोर महोत्सव की पहले तय तिथि को स्थगित कर नई तिथि तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जन समुदाय से तिथि और अवधि पर सुझाव आमंत्रित
समिति ने जिले के सभी जन समुदाय, हित धारकों और सामाजिक संगठनों से निवेदन किया है कि वे जालोर महोत्सव 2026 की तिथि और अवधि से जुडे अपने सुझाव साझा करें। सुझाव जालोर महोत्सव की ई मेल आईडी jaloremahotsav2026@gmail.com या वाट्सअप नंबर 8769995853 पर भेजे जा सकते हैं। रचनात्मक सुझाव भी भेजने की अपील
समिति ने कहा है कि यदि किसी के पास महोत्सव से जुडा कोई रचनात्मक सुझाव हो तो वह भी भेज सकता है। सुझाव भेजते समय अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर देना जरूरी होगा, ताकि उस पर विचार कर उचित निर्णय लिया जा सके। यह खबर भी पढ़े… बोर्ड एग्जाम के चलते जालोर महोत्सव स्थगित किया:बैठक में तय की जाएगी अगली तारीख; फरवरी में होना था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *