फिरोजपुर में किसान की गोली लगने से मौत:पहले पत्नी-बेटे को गोली मारी, बच्चे का किया जा रहा ऑपरेशन, घरेलू विवाद में उठाया कदम

फिरोजपुर के गांव बाजीदपुर में अपनी पत्नी और बच्चे को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारने के मामले में घायल किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उसकी पत्नी और बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कल (शुक्रवार को) फिरोजपुर के गांव बजीदपुर में रहने वाले किसान जगसीर सिंह ने अपने घर पर ही अपनी पत्नी नवनीत कौर और चार वर्षीय बच्चे वारिसदीप सिंह को गोली मार दी थी। इसके बाद उसने खुद को भी शूट कर लिया। पत्नी और बच्चे का इलाज जारी तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने डीएमसी रेफर कर दिया। जहां पर तीनों का इलाज किया जा रहा था। जगसीर सिंह के सिर में गोली लगने के चलते उसने आज दम तोड़ दिया है। हालांकि उसकी पत्नी के भी सिर में गोली लगी है, जिसकी हालत भी अभी गंभीर बताई जा रही है। बच्चे के लिवर में गोली लगने से बच्चा घायल हुआ, जिसका ऑपरेशन किया गया और उसका इलाज अभी जारी है। एसएसपी का कहना है कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *