CCI की 6 दिन बंद रहेगी कपास खरीदी:मंडी सचिव ने जारी की सूचना, 23 दिसंबर से खरीदी होगी

खरगोन कपास मंडी में भारतीय कपास निगम (CCI) की 6 दिन खरीदी बंद रहेगी। अब 23 दिसंबर से खरीदी होगी। सोमवार को रिकॉर्ड 1166 वाहन में 21600 क्विंटल कपास की आवक होने से खरीदी सीमा 300 वाहन खत्म हो गई। किसानों के हंगामे के बाद टोकन पर आगामी दिनों की कपास खरीदी की गई। सीसीआई स्थानीय केंद्र प्रभारी गणेश धसकट ने मंडी सचिव को सूचना दी है कि तौल होने, बिल जारी करने व जिनिंग फैक्ट्रियों में कपास अधिक होने से अगली खरीदी 23 दिसंबर से होगी। सोमवार को परिपत्र के आधार पर प्रति एकड़ 5.44 क्विंटल खरीदी का किसानों ने कड़ा विरोध किया था। किसानों से टोकन पर कपास खरीदी कर ली गई थी, उसके बाद मंडी सचिव शर्मिला निनामा ने सीसीआई प्रभारी के आवेदन पर यह जानकारी जारी की। 1 एकड़ पर 5.44 क्विंटल, 250 वाहन होगी खरीदी सीसीआई के परिपत्र के अनुसार कृषक की प्रति एकड़ 5.44 क्विंटल की ही कपास खरीदी होगी। इसके अलावा एक दिन में अधिकतम 250 वाहन की ही खरीदी होगी। फिलहाल CCI की 22 दिसंबर तक खरीदी नहीं हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *