विदाई समारोह में स्टूडेंट्स ने साझा किए अनुभव

मनेंद्रगढ़ | दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के छात्रों के सम्मान में फेयरवेल 2025-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम हर्ष, उत्साह और यादगार पलों से परिपूर्ण रहा। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भावपूर्ण भाषण और रोचक गतिविधियां प्रस्तुत कर अपने सीनियर्स को विशेष विदाई दी। उनकी प्रस्तुतियों में आदर, स्नेह और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान सीनियर्स की विद्यालयीन यात्रा, उनकी उपलब्धियों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास को भी सराहा। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल 2025-26 की घोषणा रही। आकर्षक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर प्रशंसा यादव को मिस फेयरवेल 2025-26 और अमित अग्रवाल को मिस्टर फेयरवेल 2025-26 चुना गया। दोनों विजेताओं ने अपनी प्रतिभा और शालीनता से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने बैच 2026 को उज्ज्वल भविष्य, सफलता और खुशियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *