जोधपुर में शिव विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर:हल्दी, मेंहदी की रस्म हुई, कल धूमधाम से निकलेगी बारात

जोधपुर में शिव बारात महोत्सव समिति सरदारपुरा प्रखंड की ओर से भगवान महादेव ओर पार्वती मैया की शादी धूमधाम से करवाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को हल्दी की रस्म हुई वहीं शनिवार को मेहंदी की रस्में हुई। इस अवसर पर पंडित राजेश दवे के नेतृत्व में भगवान महादेव के विवाह का सावा भी लिखाया गया। विवाह महोत्सव समिति के संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर में भगवान महादेव और जगत जननी पार्वती मैया का विवाह धूमधाम से करवाया जाएगा। इसको लेकर 15 फरवरी की शाम 7 बजे से सत्संग भवन से बारात निकलेगी जो अचलनाथ महादेव पहुंचकर संपन्न होगी। देर रात 2 बजे के करीब भूतनाथ महादेव में भगवान के फेरे करवाए जाएंगे। यहां तोरण से लेकर विवाह समारोह की सारी रस्में पूरी की जाएगी।
प्रचार प्रसार विभाग के अमित पाराशर ने बताया कि पहली बार उज्जैन महाकाल की डोल झांकी से लेकर वृंदावन के बांके बिहारी जी का स्वरूप, बालोतरा की गैर सहित भूतों को टोली आकर्षण का केंद्र रहेगी। शहर के लोगों में विवाह समारोह को लेकर उत्साह है। कार्यक्रम को लेकर पुष्प कोलकाता से मंगवाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *