जगराओं में देर रात करीब 2 बजे नकाबपोश 2 चोरों ने एक घर से कैश चुरा लिया। इस दौरान घर में रह रहे लोगों को चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। इसका खुलासा सुबह उठने पर हुआ। जब कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना रेलवे लाइनों के नजदीक मोहल्ला रामपुरा की है। पीड़ित महिला बलवीर कौर और बेटे रामदास ने बताया कि आधी रात को करीब 2 बजे 2 चोर लाइन पार कर उनकी गली के अंदर दाखिल हुए, जिसके बाद एक चोर बाहर रखवाली के लिए खड़ा हो गया। जबकि दूसरा चोर दीवार कूदकर घर के अंदर दाखिल हो गया। इस दौरान उनका पूरा परिवार सोता रहा था। चोर घर से करीब 5 हजार रुपए और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जब वह सुबह उठे तो उन्हें मोबाइल दिखाई नहीं दिया और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि 2 चोर मुंह पर रूमाल बांधे शेरपुरा फाटक वाली लाइन पार कर गली में दाखिल हुए थे।


