सोजत में एक करोड़ के मोबाइल चोरी, VIDEO:आईफोन-सैमसंग समेत 100 से ज्यादा मोबाइल ले गए, शटर तोड़कर घुसे थे चोर

पाली में मोबाइल की दुकान से करीब एक करोड़ के मोबाइल चोरी हो गए। नकाबपोश बदमाश शटर तोड़कर दुकान में घुसे और 100 से ज्यादा मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना जिले के सोजत में काका चौराहे पर स्थित हरिकृष्णा मोबाइल शॉप पर शुक्रवार तड़के की है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर से मोबाइल फोन लूट रहे हैं। आरोपियों ने भागते समय कैमरे पर स्प्रे भी किया था। पहले देखें घटना से जुड़े PHOTOS दो अंदर घुसे, तीन बाहर रैकी कर रहे थे
सोजत थाने के सब इंस्पेक्टर गोपालसिंह राठौड़ ने बताया- चोरों ने सरिये से दुकान का शटर ऊंचा किया और अंदर घुसे। वारदात में 4 से 5 बदमाशों के शामिल होने का अनुमान है। दो नकाबपोश बदमाश तो दुकान के अंदर घुसे थे, जबकि तीन बदमाश बाहर रैकी कर रहे थे। वारदात शुक्रवार तड़के 3:43 से 3:55 के बीच की है। राहगीर ने शटर घूमा हुआ देखा
शुक्रवार सवेरे करीब 9 बजे रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने दुकान के शटर में बैंड देखा। इस पर दुकानदार ईश्वर वैष्णव को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार ईश्वर मौके पर पहुंचे। करीब 100 से ज्यादा मोबाइल चोरी, एक करोड़ का नुकसान
ईश्वर वैष्णव ने बताया- चोरों ने दुकान से आईफोन व सैमसंग के अलावा मैक्स प्रो सीरीज के करीब 100 से अधिक मोबाइल चुरा ले गए। जिनकी अनुमानित करीब एक करोड़ रुपए है। साथ ही गल्ले में रखी करीब 2.50 लाख की नकदी भी ले गए। वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरा पर स्प्रे करके चले गए। शुक्रवार सवेरे घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सोजत थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *