सीकर में ठंडी हवा, न्यूनतम तापमान में गिरावट:बादल छंटते ही सर्दी बढ़ी; 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम, फिर बारिश की संभावना

सीकर में सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। तापमान में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट होने के चलते लोग सर्दी से प्रभावित नजर आ रहे हैं। सीकर में अभी अगले 2 दिन तक तेज सर्दी का दौर बना रहेगा। 16 फरवरी के बाद नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण बारिश की संभावना है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में 3 दिन से छाए बादल अब छंट गए हैं, ऐसे में सुबह-शाम ठंडी हवा बढ़ गई हैं। चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है। सीकर इलाके में पिछले 4 दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज एक बार फिर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे दर्ज हुआ है। सीकर जिले में शुक्रवार को बादल छंटते ही दिन में धूप खिली। इस कारण दिन के तापमान में भी हल्का उछाल देखने को मिला। शाम होते ही सर्द हवाएं बढ़ गईं। सीकर जिले में 15 फरवरी तक ठंडी हवाओं का अलर्ट है तो वहीं 16 फरवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *