असनावर ढाबे पर चाकूबाजी, दो युवक गंभीर घायल:पालतू जानवर को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने मामला दर्ज किया

झालावाड़ के असनावर कस्बे में शुक्रवार रात एक ढाबे पर चाकूबाजी की घटना हुई। चार अज्ञात बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं। असनावर पुलिस के अनुसार, यह विवाद रातादेवी रोड पर स्थित ढाबे पर पालतू श्वान से मारपीट को लेकर शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी जल्द ही बढ़ गई और चाकूबाजी में बदल गई। चाकूबाजी के इस हमले में अकलेश पुत्र मांगीलाल मेघवाल (निवासी अकतासा) और भरत सुमन (निवासी पनवासा) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत असनावर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी असनावर पुलिस को दी। असनावर थानाधिकारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने पालतू कुतिया से मारपीट को लेकर हुए विवाद के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *