पंजाब की बड़ी खबरें:लुधियाना में कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, दिल्ली विधानसभा का पंजाब DGP-जालंधर CP को अल्टीमेटम

लुधियाना के सराभा नगर में एक कारोबारी को विदेशी नंबर से कॉल कर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि यदि रकम नहीं मिली तो उसे और पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे जब वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर (+1-619-606-0307) से व्हाट्सएप कॉल आई थी। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब DGP-जालंधर CP को दिल्ली विधानसभा का लेटर दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के एडिशनल सेक्रेटरी होम मिनिस्ट्री, डीपीजी पंजाब, जालंधर पुलिस कमिश्नर को दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मामले में फटकार लगाई है। तीनों से पूछा गया है कि तय समय (12 फरवरी) तक जवाब क्यों नहीं दिया। उन्हें अब 20 फरवरी तक का आखिरी समय दिया गया है। दिल्ली विधानसभा के सचिव रंजीत सिंह की तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि, अगर अब जवाब नहीं मिलता है तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि AAP नेता आतिश पर दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही दौरान सिख गुरुओं पर टिप्पणी का आरोप है। इसे लेकर जालंधर के AAP नेता इलबाल सिंह बग्गी की शिकायत पर कांग्रेस नेता और कैंट MLA परगट सिंह, सुखपाल खैहरा पर केस दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *