ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज निर्माण का किया विरोध

मनेंद्रगढ़ | एमसीबी जिले के ग्राम परसगढ़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के काम पर ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य से उनके घरों को खतरा है और उन्हें बेघर होने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। परसगढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण एजेंसी उनके घरों के सामने बाउंड्री बना रही है। इससे न केवल रास्ते प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि कुछ परिवारों को आशंका है कि भविष्य में उनके मकानों को हटाया या तोड़ा जा सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बाउंड्री निर्माण और सीमांकन को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि किसी भी परिवार को नुकसान न हो। विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार श्रुति ध्रुर्वे और कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी सहित सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाया और आश्वासन दिया कि सभी कार्य नियमों के अनुसार ही किए जाएंगे। मनेंद्रगढ़ एसडीएम लिंगराज सिदार का कहना है कि ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर जाकर सुना गया है। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *