मैनपाट महोत्सव 2026 के पहले दिन सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शमा बांध दिया। मनोज तिवारी ने मैनपाट को लेकर भी गाना गाया और कहा कि आज से मैं मैनपाट का ब्रांड एम्बेसडर हूं। दुनिया भर के लोगों को मैनपाट को देखना चाहिए। मनोज तिवारी ने अपने वायरल गानों के साथ पुराने गीतों की प्रस्तुति दी। मनोज तिवारी के अलावे स्थानीय कलाकारों ने भी पहले दिन प्रस्तुति दी। मैनपाट महोत्सव 2026 के तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में किया गया। महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यकम के पहले दिन भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी एवं ओडिसा के लोक संस्कृति कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मैनपाट पर गाया गाना, वायरल गीतों की प्रस्तुति
भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने मां महामाया की वंदना के साथ अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने मैैनपाट के उल्टा पानी पर भी गाना गाया। मनोज तिवारी ने मंच से कहा कि आज से मैं मैनपाट का ब्रांड एम्बेसडर हूं। पूरी दुनिया को मैनपाट देखना चाहिए। मनोज तिवारी ने वायरल गाने ‘रिंकिया के पापा…’ के साथ वेब सिरीज पंचायत के गानों के साथ ही अपने पुराने भोजपुरी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील सोनी ने भी शमा बांधा। कुर्सियां खाली, कम संख्या में पहुंचे लोग
मैनपाट महोत्सव 2026 के सांस्कृति कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति कम दिखी। इस वर्ष प्रशासन ने आयोजन के लिए पास जारी नहीं किए हैं। प्रचार-प्रसार में भी कमी दिखी। इसके अलावे परीक्षाएं शुरू हो जाने के कारण भी बड़ी संख्या में लोग मैनपाट नहीं पहुंचे। मैनपाट महोत्सव के दूसरे एवं तीसरे दिन काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आज अलका चंद्राकर व वैशाली बांधेगी शमा
दूसरे दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर और ’इंडियन आइडल’ फेम वैशाली रायकवार अपनी सुरीली आवाज से शाम को यादगार बनाएंगी। वहीं महोत्सव के समापन दिवस 15 फरवरी को महोत्सव का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर होंगी। उनके साथ ही रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।


