पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गड्ढी शनिवार दोपहर जालंधर के अंबेडकर भवन, नकोदर रोड पहुंचे। यहां आम आदमी पार्टी (आप) नेता रोबिन सांपला सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। गड्ढी सीपीएफ यूनियन के साथ भारतीय संविधान दिवस पर चर्चा करने के लिए आए थे। इस अवसर पर जसबीर सिंह गड्ढी ने कहा कि आयोग गरीबों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान और कानून के दायरे में रहकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गड्ढी ने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कोई गरीब सिख को ललकारेगा, तो पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग उनका सामना करेगा। चेयरमैन गड्ढी ने बताया कि प्रताप बाजवा को जारी नोटिस के संबंध में उन्हें 16 तारीख को पेश होने के लिए कहा गया है। उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बिना चेतावनी दी कि यदि कोई नेता गरीबों का अपमान करने या उन्हें धमकाने की बात करता है, तो आयोग ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा।


