अजमेर में एक 14 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर रेप किया। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि एक साल पहले आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी को मैसेज किया था। उसने दोस्ती का दबाव बनाया। बेटी के मना करने पर भी नहीं माना। एक दिन रास्ते में रोककर मारने-पीटने की धमकी देकर जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने भाई के घर ले गया। वहां चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर रेप किया। अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर वापस रेप किया। आरोपी के दोस्तों ने भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने 10 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ……….. पढें ये खबर भी…. 9th क्लास की स्टूडेंट को कम हाइट पर चिढ़ाते बच्चे:परेशान होकर तालाब में लगा दी छलांग; आईडी कार्ड से हुई पहचान अजमेर में सरकारी स्कूल की 9th क्लास की स्टूडेंट ने तालाब में कूदकर सुसाइड की कोशिश की। बच्ची कम हाइट के कारण उसे दिए जाते तानों से परेशान थी। समय रहते एक युवक ने छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। घटना शुक्रवार शाम नसीराबाद सिटी थाना इलाके की है। पूरी खबर पढें


