उदयपुरवाटी पहुंची हेमा मालिनी, गायों को खिलाया गुड़:गुढ़ागौड़जी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं; श्याम बाबा की तस्वीर देकर किया स्वागत

फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी शनिवार को उदयपुरवाटी पहुंची। इस दौरान उन्होंने नांगल गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया। वह गुढ़ागोड़जी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। हेमा मालिनी गुढ़ा स्थित एक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने उदयपुरवाटी पहुंची थीं। उनके साथ क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और ओसियां विधायक भैराराम चौधरी भी नांगल रिसॉर्ट में ठहरे थे।
मीणा समाज के मीन सेना प्रदेश प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व आरपीएससी सदस्य शिवपाल सिंह नांगल, भारत सिंह शेखावत, अनूप सैनी और नितेश शर्मा सहित कई लोगों ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। गौशाला में गायों को गुड़ खिलाने के बाद हेमा मालिनी गुढ़ागोड़जी में होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *