कांकेर में BSF जवान से 5 लाख की ठगी:पर्सनल लोन बंद कराने के नाम पर हुआ साइबर फ्रॉड, गूगल पर नंबर खोजा था

कांकेर में नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ के एक प्रधान आरक्षक से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने पर्सनल लोन बंद कराने के नाम पर यह रकम खाते से उड़ा ली। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है। प्रधान आरक्षक मनोज मिंज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक, ओडिशा में खाता है। जहां उनका वेतन जमा होता है। उन्होंने घर बनाने के लिए एसबीआई से 14 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। गूगल पर नंबर खोजा, ठग के जाल में फंसे इस लोन का अंतिम भुगतान 5 दिसंबर 2025 को होना था और तब तक केवल 87 रुपए ही शेष बचे थे। मनोज मिंज ने 3 जनवरी को अपने पर्सनल लोन खाते को बंद कराने के लिए गूगल पर एसबीआई बैंक, कृष्णानगर के शाखा प्रबंधक का मोबाइल नंबर खोजा। व्हाट्सएप लिंक भेजकर की ठगी गूगल सर्च में उन्हें अमित मैनेजर नाम से एक मोबाइल नंबर मिला। उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया और लोन बंद कराने की जानकारी दी। ठग ने उनसे बैंक से लिंक मोबाइल नंबर मांगा और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने और शेष 87 रुपए जमा करने के लिए कहा गया। जैसे ही उन्होंने 87 रुपए जमा किए, उनके खाते से 5 लाख रुपये किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। फिलहाल, पुलिस इस मामले जांच में जुटी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *