हैंडशेक पर आगा बोले- इसका जवाब कल मिलेगा:उस्मान का एक्शन दो बार क्लियर हो चुका, कोलंबो में रविवार को भारत से मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि मैच खेल भावना में होना चाहिए। हैंडशेक विवाद पर उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया और कहा, इसका जवाब कल मिलेगा। दोनों टीमों के बीच मैच रविवार को खेला जाएगा। मैच अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए आगा से भारत-पाक मैच के माहौल और राजनीति से अलग खेल भावना पर सवाल हुआ। उन्होंने कहा, मैच अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए। मेरा मानना मायने नहीं रखता। खेल जैसे शुरू से खेला जाता रहा है, वैसे ही होना चाहिए। इतिहास नहीं बदल सकते आगा ने माना कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कहा, इतिहास नहीं बदल सकते। रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन इस बार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। बाबर की फॉर्म पर भरोसा पाकिस्तान कप्तान ने बाबर आजम की फॉर्म को लेकर चिंता से इनकार किया। उन्होंने कहा, बाबर हमारे लिए चिंता का विषय नहीं हैं। वे रन बना रहे हैं। उम्मीद है कल भी टीम की मदद करेंगे। हम बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते। उस्मान का एक्शन दो बार क्लियर मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के एक्शन पर उठे सवालों पर आगा ने कहा कि उन्हें ICC दो बार क्लियर कर चुकी है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता उनके एक्शन पर बात क्यों हो रही है। वे इन बातों पर ध्यान नहीं देते। हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है। बेस्ट इंडियन साइड के साथ खेलना चाहते हैं भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल हुआ। वे पेट की दिक्कत के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे। आगा ने कहा, उम्मीद है अभिषेक कल खेलें। हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं। एशिया कप में हाथ नहीं मिलाया था पिछले साल एशिया कप के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि उनकी टीम पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएगी। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों के सम्मान में लिया गया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के समर्थन के तौर पर भी देखा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *