बरनाला में सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी पर चेकिंग अभियान:ट्रैफिक पुलिस ने की 24 वाहनों की जांच, नियम तोड़ने पर 4 के काटे चालान

पंजाब के बरनाला जिले में सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला प्रोग्राम ऑफिसर रतिंदर पाल कौर धारीवाल के नेतृत्व में यह अभियान एसएस इंटरनेशनल स्कूल, सेंट पॉल इंटरनेशनल स्कूल, सर्वोत्तम एकेडमी खुड्डी कलां और स्प्रिंग वैली स्कूल में चलाया गया। इस दौरान कुल 24 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिनमें से नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 वाहनों के चालान काटे गए। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें गाड़ियों में अग्निशामक यंत्र का न होना, ड्राइवर का यूनिफॉर्म में न होना, बस पर स्कूल का नाम स्पष्ट रूप से न लिखा होना, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना और हेल्पर की अनुपस्थिति शामिल हैं। 15 दिनों के अंदर खामियों को दूर करने का आदेश अधिकारियों ने इन कमियों को गंभीरता से लिया और संबंधित स्कूल प्रशासकों को 15 दिनों के भीतर सभी खामियों को दूर करने तथा नियमों का पूरी तरह से पालन करने के सख्त निर्देश दिए।इस अभियान में ट्रैफिक विभाग से गुरचरण सिंह, गगनदीप सिंह और जसविंदर सिंह तथा जिला बाल संरक्षण कार्यालय से हरपाल सिंह भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल वाहनों से जुड़े नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों को सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *