दौसा की महवा थाना पुलिस ने मारपीट कर लूट के मामले में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में 54 प्रकरण दर्ज हैं। घटनाक्रम 18 सितम्बर 2025 का है, हुड़ला निवासी गौरव मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कई बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर 2450 रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना इंचार्ज राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया। जिसने सुरेश मीणा निवासी मनोहरपुर (खोहरा मुल्ला), थाना सलेमपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस थाना सलेमपुर का ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर और अव्वल दर्जे का वाहन चोर व नकबजन है। जिसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास, आर्मस एक्ट के विभिन्न थानों पर 54 मामले दर्ज हैं।


