फाजिल्का जिले के जलालाबाद में मन्नेवाला रोड पर मिनी बस संचालकों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि टाइम टेबल को लेकर विवाद हुआ है। दरअसल जलालाबाद से महालम, मंडी रोड़ावाली रूट पर तीन घरानों की बसें चलती हैं। जो प्राइवेट स्तर पर चलाई जा रही है। जिनके टाइम टेबल को लेकर विवाद हुआ है। एक दूसरे से संचालक भिड़ गए। बताया जा रहा कि इस दौरान एक पक्ष ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती भी करवाया है। जिसमें कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची और मामले में जांच की जा रही है। जानकारी देते हुए कपूर बस के संचालक बलविंदर सिंह ने कहा कि गांव महालम इस रूट पर कमल, कपूर और मलकीत सिंह तीन घरों की बसे चलती है। एक पक्ष बोला- दूसरे के पास परमिट नहीं उनके पास तीन परमिट है। जिसपर उनकी बसें चलती है। लेकिन महालम गांव के मलकीत सिंह के पास परमिट नहीं है। वह बिना परमिट के बस चला रहे है। जिसमें कमल बस वाले मलकीत की मदद करते है। आज भी बस के रवाना करने के टाइम को लेकर बहस करने लगे और मामला लड़ाई झगड़े तक पहुंच गया। जिसके बाद जब उनके साथी आए तो वह कार सवार होकर चले गए। उधर कमल बस के संचालक कमल का कहना है कि बसों को चलाने के लिए नए टाइमटेबल बनाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन टाइम बनाने के लिए परमिट को लेकर मुद्दा बनाया गया और एक मार्च तक का समय देते हुए इसके बाद टाइमटेबल बनाने की बात तय हुई । लेकिन बेवजह उनके साथ मारपीट को गई और विवाद किया गया और उनके पिता के साथ मारपीट की गई। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसपर कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है। जिनके द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राइवेट मिनी बस ड्राइवर एक दूसरे से झगड़े हैं। जिसपर उनके द्वारा मौके पर पहुंच मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और एक बस को रवाना कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है ।


