किन्नौर में ‘खेचांग कायांग’ उत्सव:खाली हाथों से गर्म वर्तन को खींचते हैं महिला-पुरुष, हर घर से एक सदस्य लेता है भाग

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के बारंग गांव में ऐतिहासिक ‘खेचांग कायांग’ उत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह पर्व अपनी अनूठी परंपरा के लिए जाना जाता है, जिसमें खाली हाथों से उबलते बर्तन की खींचातानी की जाती है। इस आयोजन में गांव के पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहले लगाया काला टीका, फिर लिया खेल में भाग पर्व के समापन अवसर पर, संतांग (स्थानीय देवता के प्रांगण) में सबसे पहले महिलाओं और पुरुषों के माथे पर काला टीका लगाया गया। इसके बाद, पुरुषों और महिला समूहों के बीच खल के गर्म बर्तन की खींचातानी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह खींचातानी बिना दस्तानों या किसी अन्य सहारे के खाली हाथों से जलते चूल्हे से शुरू की जाती है। मान्यता है कि स्थानीय देवता के आशीर्वाद से आज तक किसी के जलने की घटना नहीं हुई है। यह कार्यक्रम तब तक जारी रहता है जब तक गर्म ‘खल’ का बर्तन उल्टा नहीं हो जाता। जानिए – पौराणिक कहानी इस पारंपरिक मेले में घर के एक सदस्य का भाग लेना अनिवार्य होता है, अन्यथा उस परिवार पर जुर्माना लगाया जाता है। पर्व के पहले दिन स्थानीय देवता गिरी राजस और माता देवी ग्रामीणों को पूरे एक साल का फलादेश सुनाते हैं। एक अनूठी परंपरा के तहत, यदि फलादेश गलत होता है, तो स्वयं गिरी राजस जी स्वर्ग प्रवास से लौटकर खर्च का भुगतान करते हैं और फिर वापस स्वर्ग लौट जाते हैं। फाल्गुन माह के पहले दिन होता है उत्सव यह ऐतिहासिक पर्व हर साल फागुन माह के पहले दिन शुरू होता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, सदियों पहले उत्तर गिरी को थामने के लिए तीन शक्तियों के बीच स्वयं स्थानीय देवता गिरी राजस ने साहस दिखाया था। उनके इसी पराक्रम के बदले उन्हें यह अतिरिक्त पर्व प्रदान किया गया, जिसे ग्रामीण आज तक ‘खेचांग कायांग’ यानी अतिरिक्त पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *