अलवर जिले में 1 साल में हार्टअटैक से 36 मौतें:डॉ. बोले-खानपान, धुम्रपान और तनाव मुख्य कारण, जानें- क्या है लक्षण और उपाय

अलवर जिले में बीते एक साल के दौरान हार्ट अटैक से 36 लोगों की मौत के आंकड़े ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, धूम्रपान और बढ़ता तनाव इस खतरे को तेजी से बढ़ा रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों को पहचानने और समय पर इलाज लेने की आवश्यकता पर जोर दिया है। दअऱसल, जिला अस्पताल में पिछले एक साल में हुए पोस्टमॉर्टम में 36 मौतों की वजह हार्ट अटैक पाई गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें 20 साल से कम उम्र के दो युवक भी शामिल हैं। यह आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि हार्ट अटैक अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। बाहर से फिट, अंदर से अनफिट अधिकांश मामलों में मृतक सामान्य रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहे थे। घर या ऑफिस में काम करते समय अचानक सीने में दर्द, घबराहट या तबीयत बिगड़ने की शिकायत हुई। परिजन या सहकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कई बार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में अधिकांश पुरुष थे और उनमें मोटापे की समस्या आम पाई गई। जो यह दर्शाता है कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित जीवनशैली गंभीर जोखिम बन चुकी है। जीवनशैली में समय रहते किया जाए सुधार स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते जीवनशैली में सुधार किया जाए तो हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति से काफी हद तक बचा जा सकता है। अलवर में बढ़ते आंकड़े एक चेतावनी हैं कि अब हर व्यक्ति को अपने दिल की सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। बढ़ते हार्ट अटैक का कारण तनाव और अस्वस्थ जीवनशैली डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आजकल बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों का मुख्य कारण अत्यधिक तनाव, अस्वस्थ जीवनशैली और जंक फूड का अधिक सेवन है। अनियमित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधि की कमी और गलत खानपान हृदय रोगों का खतरा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि हार्ट अटैक से बचने के लिए हमें संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए, नियमित व्यायाम करना चाहिए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। साथ ही तनाव को कम रखने और पर्याप्त नींद लेने पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *