महावीर इंटरनेशनल सेवा योजनाओं को देगा गति:मेडिकल कैंप, ब्लड बैंक और सदस्यता विस्तार पर बनी रणनीति

महावीर इंटरनेशनल के क्षेत्रीय और संभागीय पदाधिकारियों ने शनिवार को हनुमानगढ़ केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेवा परियोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। जंक्शन स्थित महावीर भवन में आयोजित बैठक में रीजन-5 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, क्षेत्रीय सचिव संतोष बांठिया, संभागीय अध्यक्ष टोडरमल चौपड़ा, गवर्निंग काउंसिल सदस्य राजेंद्र बैद और केंद्र अध्यक्ष गौरव जैन ने वीर-वीरा केंद्र के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। संभागीय अध्यक्ष टोडरमल चौपड़ा ने केंद्र की मिनट बुक, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी रिपोर्ट हर माह की 7 तारीख तक भेजने के निर्देश दिए। चौपड़ा ने मेडिकल जागरूकता शिविर आयोजित करने और सेवा कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सदस्य संख्या बढ़ाने, स्थायी प्रोजेक्ट अपनाने और कम संसाधनों से छोटे स्तर पर शुरुआत कर उन्हें विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने एमआईएफ सदस्यों की संख्या में वृद्धि पर भी बल दिया। रीजनल सचिव संतोष बांठिया ने एसएनएस फाउंडेशन, गुरुग्राम के पोस्टर का विमोचन करते हुए योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही। इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। जोन के सीएसआर फंड कन्वीनर जयपाल जैन ने ‘महावीर ब्लड बैंक’ प्रोजेक्ट को मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। ई-चौपाल की जोन कन्वीनर पूजा जैन ने भी इस योजना की जानकारी दी। वीरा केंद्र अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने महिलाओं में बढ़ते कैंसर की रोकथाम के लिए जल्द ही वैक्सीनेशन प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। केंद्र अध्यक्ष गौरव जैन ने ब्लड बैंक की स्थापना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में दीपक गोयल, सुरेंद्र कोठारी, आनंद जैन, रितिका छाबड़ा, डॉ. दीपिका जैन, आविशी छाबड़ा, प्रेक्षा बांठिया और देविका कोठारी सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *