युवक ने पत्नी, मां, बहन पर चापड़ से किया हमला:चरित्र संदेह और पैसों को लेकर आए दिन करता था विवाद, पत्नी की हालत गंभीर

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से पत्नी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित बस्ती में हुई। आरोपी पति रामेश्वर साहू ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सुकृता साहू पर कमरे के अंदर चापड़ से हमला किया। आरोपी ने पत्नी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार सुनकर पहुंची मां-बहन पर किया हमला जब पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू उसे बचाने पहुंची, तो आरोपी रामेश्वर ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, पत्नी सुकृता साहू की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। भाभी को बचाने खिड़की तोड़कर कमरे में पहुंची बहन घायल निर्मला साहू ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थी जब उसने चीख-पुकार सुनी। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि उसका बड़ा भाई रामेश्वर साहू कमरे के अंदर अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मार रहा था। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बीच-बचाव के दौरान रामेश्वर ने उन पर और उनकी मां पर भी हमला कर दिया। चरित्र संदेह और पैसों को लेकर करता था विवाद निर्मला ने यह भी बताया कि रामेश्वर पहले भी अपनी भाभी के साथ मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और पैसे की मांग भी करता था, जिसके चलते आए दिन विवाद होते रहते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *