पेंड्रा में 14 दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड:अरकंटक में बिछी बर्फ की चादर, तापमान 7 डिग्री, चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं

पेंड्रा क्षेत्र में लगातार 14वें दिन भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान 7 डिग्री से नीचे है। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे अमरकंटक में आज बर्फ की चादर देखने को मिली। इधर, अमरकंटक समेत छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गांवों में तापमान 2 डिग्री पहुंच गया। अमरकंटक के रामघाट, श्रीयंत्र मंदिर, दुर्गाधारा, धरम पानी, रंग महल, मुक्तिधाम, पकरिया, करंगरा, कबीर चबूतरा समेत कई स्थानों पर बर्फ जमी नजर आई। यहां खड़े वाहन भी जम गए, जो सुबह करीब 9 बजे तक देखने को मिला। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जला रहे लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जनजीवन प्रभावित हो गया है, जहां शीतलहर के चलते लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। वहीं जिला प्रशासन और नगरीय निकाय अब तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जला रहे हैं। पेंड्रा में तापमान 7 डिग्री दर्ज रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है। पेंड्रा में तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने 2 दिन बाद यहां हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *