बलरामपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत राजपुर, शंकरगढ़ और कुसमी में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खास बात यह रही कि दिव्यांग और बुजुर्ग महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत झिंगो की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला सलेना एक्का ने लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दूसरी ओर, ग्राम ठरकी की 18 वर्षीय विमला केरकेट्टा और मेघा रानी राही ने पहली बार मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों ने भी बढ़-चढ़कर लिया मतदान में भाग मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गई। महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ वोट डालने पहुंचीं। विशेष रूप से दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। प्रशासन और सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते पूरी मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, किसी भी मतदान केंद्र पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। फर्स्ट वोटर्स में उत्साह, पोलिंग बूथ पर दिखी लंबी कतार मतदान के दौरान विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की भागीदारी देखी गई। पहली बार मतदान कर रहे युवाओं के चेहरे पर विशेष उत्साह था। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ मतदान करने पहुंचीं, जिससे उनके लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और समर्पण का पता चलता है।


