बठिंडा-फिरोजपुर लाइन पर ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मृतक की नहीं हुई पहचान, GRP ने जांच शुरू की

बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर संतपुरा रोड स्थित होटल डॉल्फिन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के स्वयंसेवक आकाश गर्ग और अंश मेहता एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। उसने नीले रंग की जींस पैंट और नीले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। जीआरपी को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक कार्रवाई की। इसके उपरांत, संस्था के सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस जीआरपी अधिकारी एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की तस्वीरें आसपास के घरों में दिखाकर और पूरे पंजाब में इश्तहार जारी कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पहचान होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *