लग्जरी बस से टूटा बिजली का तार बाइक-सवार पर गिरा:सवारियों से भरी थी; लाइट जाने से हादसा टला, 3 घंटे तक लोगों ने रास्ता जाम किया

शहर में सोमवार शाम करीब 6.15 बजे राजेंद्र नगर में बस से बिजली का तार टूट गया। जानकारी पर बिजली विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे। डिस्कॉम के कार्मिकों को देख लोग आक्रोशित हो गए। कार्मिकों और लोगों के बीच काफी देर तक बहस हुई। दरअसल, पिछले दो दिन से राजेंद्र नगर में लग्जरी बसों के गुजरने के कारण तार टूटने और स्पार्किंग होने की समस्या आ रही है। रविवार शाम को भी इसी तरह बस के गुजरने से तार टूट गया था। ऐसे में देर रात 3 बजे बिजली सप्लाई शुरू हो पाई थी। राजेंद्र नगर के लोगों ने विरोध जताते हुए बताया कि दो दिन में 5 बार बिजली के तार टूट चुके है और डिस्कॉम कर्मी यहां आकर तारों ज्वाइंट लगाकर चले जाते है। उनकी ओर से इस समस्या का किसी तरह का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में डिस्कॉम कर्मियों और लोगों के बीच कई घंटे बहस होती रही। आक्रोशित लोगों ने बताया कि अब तारों में ज्वाइंट लगाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मांग करते बताया कि इन तारों के बीच एक पोल लगाकर ऊंचा किया जाए या फिर नई लाइन लगाकर इसे सही किया जाए। बड़ा हादसा होने से बचा शाम करीब 6.15 बजे के करीब एक लग्जरी बस राजेन्द्र नगर से होते हुए गुजरी। चालक की लापरवाही के कारण बस ने तारों को चपेट में ले लिया। जिससे तारों में चिनगारियां उठने लगी। हालांकि कोई हादसा ही नहीं हुआ। बस में सवारियां भरी हुई थी। वहीं बस से उठती चिनगारियां देख पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि तार टूटकर उसके पास ही गिरे, जिससे वह बच गया। रास्ता डायवर्ट करने के कारण बढ़ हादसे जालोर महोत्सव के चलते 15 फरवरी से भारी वाहनों को अस्पताल चौराहे से राजेंद्र नगर होते हुए लेटा ब्रिज की ओर डायवर्ट किया गया था। ऐसे में शिवाजी नगर चौराहे से कॉलेज तिराहे तक रास्ता सिर्फ जालोर महोत्सव के लिए ही उपयोग में लिया जा रहा था। वहीं राजेंद्र नगर में स्लीपर कोच बसों की ऊंचाई अधिक होने के कारण वहां से गुजरते दौरान बार-बार तार टूटने की समस्या हो रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *