मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल पहुंचे उदयपुर:एयरपोर्ट पर किया स्वागत, 18 को वाटर विजन कॉन्फ्रेंस में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज रात को उदयपुर पहुंचे। यहां डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने दोनों की अगवानी की। सीएम एयरपोर्ट ने सर्किट हाउस पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम जयपुर से पहुंचे और पाटिल अहमदाबाद से। दोनों का यहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, सांसद डा. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, सलूंबर विधायक शांता मीणा, भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली आदि ने स्वागत किया। पाटिल और शर्मा उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट में 18 फरवरी, को शुरू होने वाली देश में जल प्रबंधन व संरक्षण के लिए राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वाटर विजन-2047 में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *